फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट और आपतिजनक वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फेसबुक पर काशी विकास समिति कम्युनिटी पेज से विवादित पोस्ट और आपत्तिजनक वीडियो के मामले में कैंट थाने में रविवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर एसपी क्राइम की ओर से कराई गई है। इसके साथ ही एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को हिदायत दी है कि विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न होने पाएं। वहीं, विवादित और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में गुरुवार की रात दीवार टूटने के बाद बिगड़े माहौल का वीडियो बनाकर फेसबुक पर काशी विकास समिति कम्युनिटी पेज द्वारा शुक्रवार रात 12:37 बजे पोस्ट किया गया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के साथ ही माहौल बिगाड़ने वाली विवादित बातें कहीं गई हैं। रविवार को इससे संबंधित समाचार ‘अमर उजाला’ ने प्रकाशित किया तो पुलिस-प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। तब तक इस वीडियो को सात हजार से ज्यादा फेसबुक यूजर्स देख चुके थे और 193 लोग इसका लिंक शेयर कर चुके थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसपी क्राइम को जांच सौंपी। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तस्दीक की गई जाएगी कि काशी विकास समिति कम्युनिटी पेज के एडमिन ग्रुप से कौन लोग जुड़े हैं और किसने यह वीडियो पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन

इससे पहले अगस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रेड जोन में प्रवेश करने के समय का 13 सेकेंड का वीडियो भी काशी विकास समिति कम्युनिटी पेज से फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। पुलिस और खुफिया इकाइयों का बढ़ता दबाव देख वीडियो डिलीट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें