वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी कैंट की ओर से शनिवार को बुलानाला स्थित गणेश शिशु सदन विद्यालय में विश्व शांति विषय पर पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वशांति के लिए नवयुवकों को प्रोत्साहित करना है। इसमें स्कूली बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से विश्व शांति का संदेश देने का प्रयास किया। प्रतियोगिता का विषय किंइडनेस मैटेंर्स रहा ।
प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने अपनी कल्पना क ो व्यक्त करने के लिए कला का प्रयोग किया। विश्व शांति के प्रति बच्चों के मानस में उपज रही भविष्य की कठिनाइयों की झलक इन पोस्टर्स में स्पष्ट दिख रही थी। कार्यक्रम में प्रथम विजेता अनुष्का जैन रहीं, जिन्हें लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से 500 डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष मिनाक्षी उपाध्याय, सचिव आलोक अन्यार्थी, ट्रेजरार डॉ. राजेश चौरसिया, एकता अग्रवाल, ज्ञानेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहें।