फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली के लिए बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन के बैनर तले गुरुवार को डीरेका के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कारखाने के पूर्वी गेट से रैली निकाली जो प्रशासन भवन के सामने सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपना जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। डीरेका के कर्मचारियों ने प्रोत्साहन भत्ता को संशोधित कर नए वेतनमान के अनुसार देने व पुरानी पेंशन योजना बहाल किये जाने की मांग को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री राजेंद्र पाल ने रेलवे प्रशासन से मांग किया कि सातवें वेतनमान के अनुसार प्रोत्साहन भत्ता अतिशीघ्र दिया जाए और कर्मचारियों को नियमित वर्कलोड दिया जाए, जिससे कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ते का लाभ मिल सके। सुशील सिंह ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि चित्तरंजन वर्कशाप की तरह डीरेका में भी प्रोत्साहन भत्ते की सिलिंग 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जाए और समान कार्य के लिये समान समय दिया जाए।
प्रदीप यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसे हम लेकर रहेंगे। पूर्व संयुक्त सचिव अमर सिंह ने कहा कि रेलवे में आउट सोर्सिंग के कारण नई भर्तियां नहीं हो रहीं। उन्होंने सरकार से मांग किया कि रेलवे में नई भर्ती की जाए तथा एक्ट अप्रेंटिस को स्थायी नियुक्ति दी जाए। सभा में मुख्य रूप से पन्नालाल, औरगंजेब खान, अमित कुमार, दीपक कुमार, धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता कमलेश सिंह ने की और सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डीएन भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें