कछवां रोड (वाराणसी)। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स गेम में भारतीय वॉलीबॉल टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम का हिस्सा रहे मिर्जापुर के तुलापुर गांव के
रोहित कुमार बिंद का यहां पहुंचने पर लोगों ने बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा व्यवसायी चिंटू मोदनवाल ने स्वामी श्री अड़गड़ानंदजी महाराज द्वारा लिखी गई यथार्थ गीता भेंट कर रोहित का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में छेदी लाल बिंद, बच्चे लाल बिंद एवं कछवां रोड युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता एवं पदाधिकारी राहुल विश्वकर्मा, महेंद्र पाल, अनिल कुमार पटेल, गोलू गुप्ता, राहुल मोदनवाल, भंटू गुप्ता, अमरनाथ यादव, आचार्य शंकर बिंद, बद्री लाल बिंद, श्याम त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
उधर गांव आगमन पर उनका भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से अशोक बिन्द, मोहन बिंद, राजू प्रजापति, बबलू, मोहन ,सुरेश हरिलाल, लल्लन प्रजापति, आजाद इत्यादि लोग मौजूद रहे।