फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में कई बार आता-जाता रहा कमरे से अंदर-बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी स्थित होटल सिल्क सिटी में ठहरे ठेकेदार मनोज कुमार रेड्डी मंगलवार की शाम आत्महत्या करने से पहले शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ कमरे के अंदर-बाहर कई बार आया गया। कैंट पुलिस ने होटल के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली तो यह जानकारी हुई। इस दौरान मनोज मोबाइल से किसी से बातचीत भी कर रहा था। सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि गोली चलने की आवाज पूरे होटल में किसी को नहीं सुनाई दी। पुलिस के अनुसार यदि राहुल नहीं आता तो शायद घटना के बारे में बुधवार की सुबह ही पता लग पाता।
विज्ञापन

मनोज के पास अवैध पिस्टल कहां से आई, पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है। जांच के दौरान सामने आया कि हैदराबाद से दर्शन-पूजन के लिए मनोज हवाई जहाज से सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट आया था। ऐसे में उसे अवैध पिस्टल बनारस में ही मिली होगी। यह पता लगा कि मनोज शहर में दोे-तीन दिन से आया हुआ था। मनोज के दोस्त राहुल ने बताया कि उसके परिजनों के अनुसार वो यहां का कामकाज समेट कर विदेश में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। मनोज को मंगलवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट से हैदराबाद जाना था लेकिन उसने टिकट कैंसल करा दिया था। उधर, कैंट पुलिस की सूचना पर मनोज के परिजन हैदराबाद से बनारस के लिए रवाना हो गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें