फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में आंधी-पानी, दिन में गर्मी बेअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंगलवार की रात हल्की बारिश के बाद बुधवार को सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम का रुख से मानसून की आहट मिलने पर आमजन के साथ ही किसानों के चेहरे पर खुशी तैर गई। हालांकि दोपहर में मौसम फिर बदल गया और तेज धूप निकलने से लोग बेहाल होने लगे। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन

कालीन नगरी में प्री-मानसून की आहट हो चुकी है। गत रविवार को जिले के कई इलाकों में हुई बारिश को जानकारों ने प्री-मानसून का नाम दिया। इससे बदले मौसम के मिजाज के बीच किसानों ने खरीफ की खेती तेज कर दी है। खेतों की जुताई के साथ ही दलहनी और खरीफ की अन्य फसलों की खेती को लेकर किसानों की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार की रात करीब तीन बजे फिर बारिश हुई। तकरीबन आधे घंटे तक रिमझिम बारिश के बाद बुधवार को सुबह हुई तो आसमान में बादलों की घेरेबंदी थी। दोपहर तक काले बादल छाए रहे। इससे लोग बारिश की संभावना जताते रहे, लेकिन कुछ ही देर बाद भगवान भास्कर आग उगलने लगे। तेज धूप कांटे की तरह चुभने लगी और जनजीवन बेहाल होने लगा। गर्मी और उमस से लोग पसीना-पसीना होते रहे। जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 41 पहुंच गया लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। यह 32 से बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया। इसके चलते उमस बढ़ने से लोगों में बेचैनी भी बढ़ गई।
वहीं, मंगलवार की रात हुई बारिश को कृषि के जानकार फायदेमंद बताते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके चतुर्वेदी ने कहा कि सब्जी की खेती के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद है। साथ ही खरीफ की अगैती खेती करने वाले किसानों को खेतों को तैयार करने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें