फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों से गुजरेगा देश की समृद्धि का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले भर के गांवों में मंगलवार को पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी, नामांकन, जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा, साफ-सफाई का संदेश दिया गया। इस दौरान गांवों में एलईडी, टीवी के माध्यम से मध्य प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया।
विज्ञापन

गांवों के समुचित विकास के लिए शासन की ओर से ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विविध कार्यक्रम आयोजित कर गांव के बेहतर विकास की रूपरेखा तय की जा रही है। मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस होने से गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के अरता, बैरीबीसा, सुरियावां के महुुआपुर, विष्णूपुर समेत अन्य गांवों में गोष्ठी आयोजित कर स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, स्वरोजगार मिशन समेत केंद्र और प्रदेश सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पंचायतों का 73वां संविधान संशोधन 24 अप्रैल 1993 को किया गया। इसके बाद से ही पंचायतें शक्तिशाली हुईं। राज्य वित्त, 13वां वित्त आदि का पैसा ग्राम पंचायतों को मिलने लगा। एससी, बीसी महिलाओं को आरक्षण दिया गया। 1995 से आरक्षण के आधार पर पंचायत के चुनाव हुए। गांव के स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर टीवी और एलईडी लगाकर पीएम का संदेश सुनाया गया। ऊंज के कुरमैचा गांव में पंचायत दिवस ग्राम प्रधान संगीता देवी और सेक्रेटरी संजय तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में नामांकन उत्सव, स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। विनोद चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर अनीता पांडेय, माया त्रिपाठी, चंद्रशेखर, विनीता दूबे, वीरेंद्र कुमार यादव, रामचंद्र चतुर्वेदी, रमेश चंद्र, नियाज अहमद, ग्राम प्रधान मनीराम सिंह आदि रहे। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छता मिशन, नामांकन आदि पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अखिलेश यादव, मानिक चंद्र यादव, विमल कुमार मिश्र, शिवम श्रीवास्तव, रंजना, प्रदीप कुमार, तृप्ति श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र /पंकज चौबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें