फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए लड़ते रहे चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वह गरीबों और मजलूमों के लिए हमेशा लड़ते रहे।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर देश के पहले समाजवादी प्रधानमंत्री बने। बलिया में किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर छात्र जीवन से ही फायर ब्रांड नेता रहे। देश को जानने के लिए वह पूरे देश की पद यात्रा की। उस दौरान तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी भी घबड़ा गईं। 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी तो वह पीएम बने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संकल्प लें कि समाजवादी विचारधारा पर चलकर सामाजिक न्याय के आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद, मुख्तार हाशमी, उमेश बिंद, विनोद यादव, अजीत प्रताप सिंह, डबलू सिंह, हरिशंकर यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, घनश्याम दास गुप्ता, शकील दादा, दीनानाथ, मुन्ना, कल्लू, रविशंकर, सुरेश, कमलाशंकर बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें