फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास में निविदा का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए निकाली जा रही निविदा में ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने खेल कर दिया। दैनिक समाचार पत्रों की बजाय साप्ताहिक पत्र-पत्रिकाओं में ही निविदा छपवाकर गुपचुप तरीके चहेती फर्मों को काम दिया जा रहा है। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

देश के विकास में गावों की अहम भूमिका होती है। गांव में होने वाले कार्यों का पूर्व के वर्षों में सिर्फ कागजों के माध्यम से ही काम होता था लेकिन गत तीन साल से सभी कार्यों की निविदा जारी करने का फरमान जारी किया गया। जिले की 561 ग्राम पंचायतों में करीब 500 गावों की निविदा खुद के फायदे के लिए गुपचुप तरीके से ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान निकलवा दिए। सबसे ध्यान देने वाली बात यह है दोहरे स्तर पर इसमें गड़बड़ी की जा रही है। साप्ताहिक पत्रिकाओं में कम रेट पर निविदा की सूचनाएं छपवा कर अधिक रेट पर चेक काटा जा रहा है। इसके अलावा अपने चहेतों को ही लाभ दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि औराई और सुरियावां ब्लॉक से ऐसी शिकायत आई हैं। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें