फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

खलीलपुर गांव निवासी संजय दुबे का गांव के एक व्यक्ति से रास्ते का विवाद चलता है। शुक्रवार को संजय दुबे घर से विद्यालय के लिए चले। इस दौरान रास्ते में विरोधियों ने उन्हे रोकर बुरी तरह पीटा। बचाने गए संजय के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान विरोधियों ने उन्हें भी रोकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान संजय के साथ उनके परिवार के दिवाकर दुबे, राहुल दुबे घायल हुए। गांव के लोगों के एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। इस दौरान घायल हुए तीनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दिवाकर को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमलावर असलहे लिए हुए थे। अभी पुलिस ने मामले के बावत रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें