फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 3.57 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार हुए युवक बसंत कुमार पुष्पाकर माली निवासी मवैया थानसिंह ने कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गांव के पोस्टमास्टर लालमनि हरिजन के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बसंत कुमार का आरोप है कि डाक विभाग इटहरा में कार्यरत लालमनि ने 12 मई 2016 को उससे पांच लाख रुपये की मांग यह कहकर की थी कि तुम्हे दो माह में डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी (चपरासी) के पद पर नौकरी दिला देंगे। उसकी बातों में आकर बसंत ने कर्ज लेकर आठ किस्तों में कुल तीन लाख 57 हजार रुपये उसे दे दिया। उसका दावा है कि रुपये देने की वीडियो रिकार्डिंग भी उसके पास है। दो माह बीतने के बाद उसने अपनी नियुक्ति के बारे में पूछा तो लालमनि ने कहा कि बाकी का पैसा दोगे तब विभाग से वेरीफिकेशन होगा और नौकरी मिल जाएगी। उसकी इस बात पर संदेह हुआ तो बसंत ने उसने कहा कि जिस बाबू को पैसा दिए हो, उससे मुझे मिलवाओ। आरोप है कि इस बात पर लालमनि आगबबूला हो गया और उसे गाली देते हुए एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने लगा। जब उसने गांव वालों को आपबीती बताई तो पता चला कि वह जालसाज किस्म का आदमी है। इसके पहले भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। इस बारे में थानाध्यक्ष कोइरौना एसएन सिंह ने बताया कि आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ मुकदमा कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें