फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के दो छात्रगुटों में मारपीट0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार की देर रात नरेंद्र देव छात्रावास में दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस दोनों पक्ष के दो छात्रों को थाने लेकर आई। इस पर छात्रों का एक गुट थाने पर हंगामा और गालीगलौज करने लगा। पुलिस समझा ही रही थी कि तब तक कुछेक उपद्रवी छात्रों के गुट ने सिगरा थाने पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांज कर छात्रों को खदेड़ा। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ छात्रों को चोटें भी आई। सिगरा पुलिस का विद्यापीठ परिसर में चक्त्रस्मण जारी था और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पुलिस ने 10 छात्रों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांधी अध्ययन पीठ के सभागार में शुक्त्रस्वार को फैशन शो आयोजित था। यहीं पर छात्रों के दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो मारपीट का कारण बना। छात्रों का कहना है कि नरेंद्र देव छात्रावास में रहने वाले आलोक उपाध्याय को लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों ने पीट दिया था। पिटाई करने वाले बाहरी और पूर्व छात्र थे जो विद्यापीठ परिसर के आसपास रहते हैं।
इससे नाराज होकर आलोक उपाध्याय के पक्ष में छात्र परिसर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंच गए और पिटाई करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। समझाने पर छात्र नहीं माने तो पुलिस दोनों पक्ष के दो छात्रों को सिगरा थाने लेकर चली गई। एक पक्ष अपने साथी छात्र को छुड़ाने सिगरा थाने पहुंच गया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से कहासुनी हो गई जिसके बाद छात्रों ने थाने पर पथराव कर दिया। इसके चलते मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। इस संबंध में सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले को लेकर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। उपद्रवी छात्रों को चिन्हित कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें