फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बांटने की कोशिश कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्व मंत्री व बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर कमलाशंकर भारती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा देश को बांटने की साजिश रच रही है। पिछड़े और दलित एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करें। वह रविवार को नगर के शीला महल में आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक मा. काशीराम की जयंती 15 मार्च को मिर्जापुर में मनाई जाएगी। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। कहा कि फूलपुर और गोरखपुर उप चुनाव में भाजपा की हार तय है। जनता को भाजपा ने भले ही अच्छे दिन नहीं दिखाए लेकिन उप चुनाव से भाजपा के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। विशिष्ट अतिथि मंडल जोन इंचार्ज गुड्डू राम चमार और पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कहा कि बसपा में ही सभी का हित है। ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी पं. मोके यादव ने कहा कि भाजपा ने सपना दिखाकर जनता को छला है। किसान, मजदूर, बेरोजगार, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। नोटबंदी, जीएसटी से व्यापार खत्म रहा है तो सीमा पर हर रोज जवान मारे जा रहे हैं। इस मौके पर हारून अंसारी, जिलाध्यक्ष पद्मभूषण भारती, राम सनेही गौतम, लल्लू राम गौतम, जय प्रकाशप चौधरी, लालजी यादव, सुधीर कुमार गौतम, राजनाथ पाल, कड़े शंकर भारती, रमाशंकर पासी, स्वतंत्र कुमार मौर्य, बदरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें