वाराणसी। दि स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से एमएसएमई चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उद्यमी और उद्योग से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई।
अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नीरज पारिख ने माथे पर चंदन टीका लगाकर किया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री राजेश भाटिया ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्यमी आरके चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से उद्यमियों और अधिकारियों के बीच की दूरियां कम होती हैं और उद्योग संवर्धन को बल मिलता है। गीतकार मनोज त्रिपाठी और उनकी टीम ने माहौल को गीत संगीत से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार वर्मा ने किया। समारोह में संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, दयाशंकर मिश्रा, रतन सिंह, प्रेम मिश्रा, अवधेश गुप्ता, राजीव जैपुरिया, एसएन खेतान, दिनेश जैन, राकेश गोयल, मनीष कटारिया, अनुपम देवा, एके गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, अरुण सिंह आदि शामिल रहे।