फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध हाल में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल चौराहे पर रविवार को एक क्लीनिक के बाहर युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्लीनिक का शीशा तोड़ने से युवक की नस कट गई और खून अधिक बहने से उसकी जान चली गई। सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक राजन सिंह (27) पुत्र ममता सिंह, निवासी हरियांव बताया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अपराह्न करीब एक बजे राजन सिंह दंत चिकित्सक डॉ. जावेद की क्लीनिक से जख्मी हालत में बाहर निकला। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने चौराहे पर काफी देर तक हंगामा किया था। कई दुकानदारों से मारपीट करने के बाद वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह क्लीनिक पहुंचा। वहां कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी।
वहीं, डॉ. जावेद ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। क्लीनिक में प्रेम नामक युवक से उलझने के बाद उसने हाथ से शीशे को तोड़ दिया, जिससे बुरी तरह घायल हो गया था। सीओ का कहना है कि मामले की की जा रही है। दुकानदारों के बयान भी लिए जा रहे हैं। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें