फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पदक जीत कर बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। वाराणसी के एक स्कूल में गत दिनों हुए अंतर जनपदीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल भदोही के बच्चों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अतिथियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय के 14 प्रतिभागियों में तीन ने स्वर्ण, दो ने रजत और तीन ने
विज्ञापन

कांस्य पदक जीते। सोमावर को विद्यालय में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मौजूद निदेशक अभिषेक बरनवाल ने कहा कि दूसरे जनपद में जाकर हमारे बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी अनुशासन है और निरंतर अभ्यास से ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। प्रिंसिपल रेनू बाला सिंह ने कहा कि अनुशासन और लगन से किया गया कोई भी काम बेकार नहीं जाता। उन्होंने बताया कि अहनफ अंसारी, अनुष्का मौर्या और कुंवर कुलदीप यादव ने स्वर्ण पदक जीते। पवन मौर्या और हर्ष पाल ने रजत पदक जबकि श्रेया यादव, आदित्य देशपांडे और अब्दुल मुतल्लिब कांस्य पदक हासिल किया। निदेशक ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें