फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श ग्राम नागेपुर और जयापुर का एडीजी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद/आराजीलाइन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्राम नागेपुर और जयापुर का सोमवार को डीजी/एडीजी जोन विश्वजीत महापात्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां के विकास कार्यों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

नागेपुर में पहुंचकर एडीजी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया और गांव स्थित पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे कार्यक्रमों जैसे महिला सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, किसानों से जुड़े प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव के विकास की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। जयापुर में निरीक्षण के दौरान एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने ग्राम प्रधान नारायण पटेल से गांव के विकास व कानून व्यवस्था तथा पुलिस गश्त के बारे में पूछा। बैटरी चोरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने सीओ सदर, थानाध्यक्ष रोहनिया को इस मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। जयापुर में लगे सोलर स्ट्रीट लाइट के साथ ही प्राथमिक विद्यालय में लगे सोलर पैनल के लगभग सैकड़ों बैटरी पिछले साल चोरी हो गए थे। एडीजी ने पुलिस को गांव में गश्त करने और प्रभावी निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। ग्राम सुरक्षा समिति बनाने को कहा गया। साथ ही उन्होंने महिलाओं से भी वार्ता की। विश्वजीत महापात्रा ने जयपुर में बैंक शाखा में जाकर बैंक कर्मियों से भी बातचीत की। इस दौरान सी ओ सदर अंकिता सिंह रोहनिया थानाध्यक्ष के साथ ही राहुल, ओम प्रकाश दुबे, अभय, संतोष, मनोज, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें