फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी मेंकुंड तो बहुत, पेड़-पौधे न के बराबर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोलंबिया विश्वविद्यालय से काशी आए एक दल ने चेताया है कि काशी मेंकुंडों की संख्या तो काफी, पेड़-पौधे न के बराबर हैं। यह दल आईआईटी बीएचयू और खड़गपुर के छात्रों के साथ मिलकर काम कर रहा है। दल ने नगर आयुक्त को प्रजेंटेशन देकर बताया कि शहर के कुंडों, पंचक्रोशी मार्ग, अस्सी नदी और जल संरक्षण को कैसे ईकोफ्रेेंडली रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन

टीम ने घाटों, कुंडों और सड़कों पर भ्रमण के बाद नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से कहा कि इसके लिए वे तकनीकी सहयोग करेंगे जिससे कि शहर को और सुंदर बनाया जा सके। इसमें प्रमुख रूप से दुर्गाकुंड, पुष्कर तालाब और कुरुक्षेत्र तालाब के जल संरक्षण, अस्सी नदी के जल शोधन और पंचक्रोशी मार्ग को पहले मॉडल के रूप में तैयार करने का सुझाव दिया। भ्रमण के दौरान टीम ने पाया कि कुंडों की संख्या तो काफी है मगर पेड़-पौधे न के बराबर हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाने पर भी मंथन हुआ।
टीम की गीता मेहता ने कहा कि अब तक जो अध्ययन किया गया है, जो रिकॉर्ड और तस्वीरें हैं उसके आधार पर मई-जून तक रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद उसे नगर आयुक्त के सामने रखा जाएगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि टीम से रिपोर्ट तैयार करने, उस पर आने वाली लागत और कितने समय में काम पूरा होगा, इसका पूरा विवरण तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट आने केबाद आगे कैसे काम होगा इस पर विचार किया जाएगा। इसमें कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अरबन डिजाइन की डायरेक्टर प्रो. केट आर्फ, एसोसिएट प्रो.जुलिया वाटसन, आर्किटेक्चर दिलीप डेकुना, बीएचयू के आरएस सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें