फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई आपे, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र बूआ जी का इनारा के पास गुरूवार की रात्रि एक सवारी आपे पलट जाने से उस पर सवार 30 वर्षीय माया देवी पत्नी कड़ेदीन की मौत हो गई। महथुआ निवासी मृतक अपने पुत्र और देवर के साथ वाराणसी गई थी जहां से बस लौट कर महथुआं के लिए आपे पर सवार हुई थी। घटना में देवर गोपाल चौबे (30) और आपे चालक सचिन कुमार यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि माया देवी अपने पुत्र कृष्णकांत (10) के साथ वाराणसी से बस से औराई चौराहे पर उतरी थी। वहां से महथुआं के लिए आपे पर सवार हुई थी। जब आपे बूआ जी का इनारा के पास जयरामपुर दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन की ओर घूम रहा था कि आपे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिसमें माया देवी जख्मी हो गई। घटना देख सुनकर वहां मौजूद लोग दौड़े और घायल माया को स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
घायल गोपाल एवं आपे चालक सचिन को औराई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 10 वर्षीय कृष्णकांत को चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे औराई थानाध्यक्ष शेषधर पाण्डेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से महथुआ में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें