वाराणसी। तीसरी राष्ट्रीय ओपेन नेशनल कराटे प्रतियोगिता में शनिवार को मेजबान यूपी टीम की महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फन और पैंतरे के खेल में महिला खिलाड़ियों ने सधे हुए प्रदर्शन के दम पर छह स्वर्ण और 12 रजत पदक अपनी झोली में डाले जबकि बालक वर्ग में चार स्वर्ण पदक टीम को मिले। यूपी की टीम ने 31 पदकों के साथ शीर्ष पर जगह बनाई। शनिवार को संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा के बैडमिंटन हॉल में देर शाम तक चले मुकाबले में यूपी के खिलाड़ी सुबह से ही प्रतिद्वंद्वियों पर भारी दिखे। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कराटे प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।
शनिवार को प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में यूपी के सत्यम पटेल, इशु पाठक, देववर्धन सिंह, अलख यादव, नाजिया परवीन, खुशी सिंह, श्रेया गौतम, कशिश पटेल, आर्मठी कुमार, संस्कृति वर्मा, साक्षी तिवारी बंगाल के आकाशदीप मित्र, द्विमिका सिंह राय, एश्ना मित्रा, लोपा मुद्रा, उत्तराखंड की तनीशा पटेल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
रजत पदक विजेताओं में उत्तर प्रदेश के अलिज्बा, नमिराह, मुस्कान गुप्ता, नीशू चौधरी, श्रेयशी, तनुप्रिया, आराध्या, श्रेया राज, सुनिधि सिंह, अंजली पटेल, खुशी वर्मा, नैना चौधरी, बिहार की आद्या, बंगाल की अरूनिमा दास शामिल हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश ने नौ कांस्य, उत्तराखंड ने चार, झारखंड ने दो और आंध्र प्रदेश ने एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका में मनीष कुमार (पंजाब), सेंसई मनोज प्रसाद, प्रदीप सिकारिया और कौशिक अधिकारी (प. बंगाल), सेंसई पूनम सिंह, सेंसई मोजिबुद्दीन अंसारी, सेंसई मोहन कुमार (झारखंड), सिहान राम राव राठौर (महाराष्ट्र), सेंसई सारिका पटेल (उत्तराखंड), सेंसई विक्रम मिश्रा (बिहार), सेंसई मनीष कुमार (पंजाब), सेंसई दीपक पवार (गुजरात), सेंसई पारसनाथ (फर्रुखाबाद), सेंसई दिनेश भारद्वाज, जयपाल सोनकर, अविनाश गुप्त (उप्र) आदि शामिल रहे।
संस्था की संरक्षक मोनिका सिंह, चेयरमैन सिहान एचएन सिंह, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम, मुख्य सलाहकार डॉ. मेघांकर, अजय श्रीवास्तव, डॉ. मंजूलता सिंह, मनमोहन त्यागी, शिप्रा श्रीवास्तव, धर्मराज मौर्या, अशोेक कुमार यादव, राम प्रकाश मौर्य तथा संरक्षक डॉ. रामनाथ नायक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।