फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला दिवस मनाकर कांग्रेस की रस्मअदायगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा नदी के शास्त्री घाट के किनारे बुधवार को कांग्रेस ने रस्म अदायगी के तौर पर काला दिवस मनाया। कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे, कुछ नारेबाजी हुई और दरी समेट कर चलते बने। हालांकि मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव ने कांग्रेसी कार्यक्रम से अपने चुनाव अभियान का श्रीगणेश जरूर किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शास्त्री घाट पर काला दिवस मनाकर रस्म अदायगी की। विरोध प्रदर्शन का हाल यह था कि जिले भर के कार्यकर्ताओं की बात तो दूर सभी आठ ब्लाक के अध्यक्ष भी मौके पर नहीं पहुंचे। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने एक माह पूर्व ही इस कार्यक्रम की घोषणा कर रखी थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव में नोटबंदी और जीएसटी को ही प्रमुख मुद्दा बनाया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र ने नोटबंदी को काला कानून बताया। मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि चुनाव के ठीक पहले नोटबंदी का फैसला केवल गरीब व मेहनतकश जनता को बरगला कर वोट हासिल करना था। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि मोदी के इस एलान के साथ ही कृषि क्षेत्र को लकवा मार गया। इस दौरान प्रजानाथ शर्मा, सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, कैलाश टंडन, बैजनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, रविशंकर पाठक आदि उपस्थित रहे। वहीं देेर शाम को कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विजय शंकर मेहता की ओर से चौक थाने के पास कैं डल जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें