वाराणसी। नामांकन के पांचवें दिन रविवार को नगर निगम पार्षद के लिए 42 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा की सूची फाइनल होने के बाद नामांकन करने वालों की संख्या रविवार को बढ़ गई है। अब सोमवार को और मंगलवार को केवल दो दिनों तक नामांकन होना है। अब अब सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं है जिससे प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। महापौर के लिए रविवार को भी किसी ने नामांकन नहीं किया।
नगर निगम के लहरतारा वार्ड से किरन यादव, नई बस्ती एवं राजघाट से मनोज कुमार, सरायसुर्जन और तरना से अनीता, नगवां से अर्चना सोनकर, दनियालपुर से शिवकुमार मौर्या और दीपचरन, नेवादा से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, नवाबगंज से मधु भारती, सिकरौल से राजीव, पांडेयपुर से पवन कुमार सिंह और संजय कुमार, नारायणपुर से संजय कुमार, नदेसर से मिथलेश सिंह, शिवपुर से रीना गुप्ता, हबीबपुरा से मनोज कुमार यादव, जोल्हा उत्तरी से इरस उर्फ सागर यादव, नरिया से कमला, डिठोरी महाल से शिवप्रकाश सिंह और विकास कुमार श्रीवास्तव, जलालीपुर से मो. एकबाल, कोनिया से बरखा गुप्ता, मो. अली और सरोज शर्मा, कामेश्वर महादेव से दीपक कुमार गुप्ता और दिनेश, भेलूपुर से प्रमोद वर्मा, ईश्वरगंगी से मुन्नालाल अग्रहरि उर्फ मुन्ना, मध्यमेश्वर से जितेंद्र गुप्ता, कतुआपुरा से विजय कुमार यादव बिज्जू, धूपचंडी से घूरा देवी, पियरी कला से नाहीद निसार, लहंगापुरा से अमीषा, लक्सा से रामजी सिंह और विभा उपाध्याय, बागहाड़ा से वाल्मिकि साहा, रेवड़ी तालाब से वहीद, बेनिया से बबलू और मो. इरफान, सराय गोवर्धन से मो. आफताब, शिवाला से जुनैद, हड़हा से मुरलीधर जायसवाल, छित्तनपुर से रेशमा परवीन और कमालपुरा से मुुस्तरी बेगम ने नामांकन किया।