फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में दलित छात्रा को स्कूल से निकाला0

विज्ञापन
विज्ञापन
मारुफपुर स्थित एक मान्यता प्राप्त स्कूल से छठवीं क्लास की छात्रा का नाम दलित होने के कारण काट दिया गया। आरोप है कि इससे पहले छात्रा से एमडीएम के लिए अलग बर्तन लाने के लिए कहा गया था। बाद में स्कूल का माहौल खराब होने की बात कहकर उसे आने से मना कर दिया गया। हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता के अनुसार दो माह पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य ने उनकी बेटी को एमडीएम के लिए अलग से बर्तन लाने के लिए कहा था। दस दिन पहले वह स्कूल गई तो उसे भगा दिया गया। पूछने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि उसकी लड़की के स्कूल आने से माहौल खराब हो रहा है। उसको किताब, कापी उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन वह घर पर ही पढे़, स्कूल आने की जरूरत नहीं है। इस संबंध में उसने चाइल्ड लाइन से शिकायत की है। चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्यों ने आकर पूछताछ की और कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन छात्रा को स्कूल में नहीं लिया गया। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। छात्रा का नाम नहीं काटा गया है और न ही छात्रा को स्कूल आने से मना किया गया है। जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। मौखिक जानकारी के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी चहनियां को प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें