फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ मल्टीस्टोरी भवनों में पार्किंग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के तकरीबन पांच सौ मल्टीस्टोरी भवनों में पार्किंग की सुविधा नहीं है। वीडीए अब इन भवन स्वामियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। वीडीए की ओर से कराए गए सर्वे के दौरान ऐसे भवनों की संख्या सामने आई है। बता दें पिछले दिनों वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने इसे जोनल स्तर पर सर्वे करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

वीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश के बाद जोन स्तर पर जोनल अधिकारियोें और अवर अभियंताओं ने अपने इलाके में ऐसे भवनों को सर्वे कर चिह्नित करें। उन्होेंने यह भी निर्देश दिया था कि ऐसे भवनों के सामने पार्किंग बाहर मुख्य मार्ग पर नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में वीडीए ने इनका सर्वे कराया है। अब चिह्नित इन भवनों को वीडीए नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। ऐसे भवन मालिकों को पार्किंग की व्यवस्था करने, बेसमेंट में बने मालगोदाम को खाली कराने के लिए जल्द नोटिस थमाई जाएगी। दरअसल शहर केज्यादातर मल्टीस्टोरी भवनों में या तो पार्किंग की व्यवस्था नहीं है या फिर वहां बेसमेंट में मॉल भरा हुआ है। इसके चलते उनके भवन के सामने सड़कों, गलियों में वाहन खड़े होते हैं और जाम लगता है और जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें