फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरहुआं में पुलिस पर बदमाशों ने की तीन राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रोहनिया थाना अंतर्गत कुरहुआं गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल के समीप सोमवार की रात मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस को लक्ष्य कर तीन राउंड फायरिंग कर बदमाश गजाधरपुर गांव स्थित सोनकर बस्ती में घुस गए। पुलिस ने चारोें तरफ से घेरेबंदी कर ग्रामीणों की मदद से तारापुर निवासी बदमाश मनीष सिंह को धर दबोचा जबकि तीन अन्य भाग निकले। गिरफ्त में आए बदमाश मनीष के पास से एक असलहा और तीन कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अज्ञात स्थान पर उससे पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन

कुरहुआं स्थित एक प्राइवेट स्कूल के समीप तारापुर मनीष सिंह अपने साथ के तीन बदमाशों के साथ सोमवार की रात एक बस चालक की पिटाई कर रहा था। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे तो चारों बदमाश उनसे भिड़ गए। इसी बीच यूपी 100 की पीआरवी आ गई तो मनीष के तीन साथी भाग निकले। पुलिस के दौड़ाने पर मनीष ने तीन राउंड फायरिंग की और भागते हुए गजाधरपुर की सोनकर बस्ती में जा छिपा। पुलिस के साथ बदमाश का पीछा कर रहे ग्रामीणों ने मनीष सिंह को धर दबोचा और जमकर पीटते हुए बाहर निकाला। इसी बीच शोर हुआ कि बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है तो लंका और रोहनिया थाने की फोर्स के साथ यूपी 100 की छह पीआरवी मौके पर पहुंची। गिरफ्त में आए मनीष के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें