फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षीपुरा नाले पर कब्जे की होगी पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणासी। वीडीए के सचिव विशाल सिंह ने लक्षीपुरा में नाले पर कब्जे की पैमाइश के लिए नगर नियोजक को निर्देश दिया है। उन्होंने नगर नियोजक से कहा कि राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल और नायब तहसीलदार से पैमाइश कराकर 24 जुलाई तक इसकी आख्या प्रस्तुत करें। गुरुवार को वह खादी ग्रामोद्योग और नाले पर कब्जे को हटाने के लिए आवेदन करने वाले बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय की सुनवाई पर वीडीए सचिव ने आदेश दिए।
विज्ञापन

नित्यानंद राय ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग का पहले भी वीडीए से नक्शा खारिज हो चुका है। इस बार भी जो संशोधित नक्शे के लिए आवेदन किया गया है वह भी गलत है। मानचित्र में बंदोबस्ती नक्शे के अनुसार नाले के भाग को दर्शित ही नहीं किया गया है। न ही उसकी पैमाइश अंकित की गई है। दोनोें पक्षों को सुनने के बाद वीडीए सचिव ने उसकी पैमाइश कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें