फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर हॉर्न बजाने से मना किया तो दो सिपाहियों को पीटा, फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत मलहिया पुल के नीचे पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही अश्वनी सिंह और मानवेंद्र सिंह को गुरुवार को बाइक सवार युवकों को प्रेशर हॉर्न बजाने से मना करना महंगा पड़ गया। मनबढ़ युवक अपने दोस्तों को बुलाकर दोनोें सिपाहियों पर टूट पड़े और उनकी जमकर पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ डाले। सूचना पाकर पहुंची लंका पुलिस ने मौके से आशुतोष कुमार मौर्य, विशाल चौरसिया और दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मौके पर खड़ी प्रेशर हॉर्न लगी बाइक पुलिस ने जब्त कर ली।
विज्ञापन

सिपाही अश्वनी सिंह और मानवेंद्र सिंह ने बताया कि वे मलहिया पुल के नीचे पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे। हरसेवानंद स्कूल की छुट्टी हुई तो पल्सर सवार तीन युवक प्रेशर हॉर्न बजाते हुए विद्यालय के सामने तेज गति से आगे-पीछे करने लगे। अश्वनी और मानवेंद्र ने बताया कि दोनों को मना किया गया तो वे करीब आए और एक पुलिस अधिकारी का करीबी बताते हुए वर्दी उतरवाने की बात कहने लगे। इसी बीच तीनोें में से एक ने फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया और फिर दोनों सिपाहियों पर सभी टूट पड़े। लंका थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और बाइक सीज कर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया आशुतोष मौर्य कुछ दिन पूर्व वाहन चेकिंग के दौरान एक दरोगा से उलझ गया था। आशुतोष के फोन पर एक पुलिस अधिकारी ने उसकी सीज की गई बाइक को तत्काल मौके पर भिजवा दिया था। इसके पूर्व आशुतोष ने लंका थाने पर तैनात एक सिपाही का सिर फोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें