फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश का पालन: वाराणसी के 17 थाना क्षेत्रों में उतारे गए 170 अवैध लाउडस्पीकर, 374 की कम कराई गई ध्वनि

Thu, 28 Apr 2022 10:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाए जाने के आदेश के बाद अब वाराणसी में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
मस्जिद से उतारा गया लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के कोर्ट के आदेश का पालन कराने में पुलिस जुट गई है। थाना वार धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने के साथ ही लोगों से कार्यक्रम स्थलों पर ध्वनि कम रखने की अपील की जा रही है। वाराणसी जिले में 17 थाना क्षेत्रों में कुल 170 अवैध लाउडस्पीकर उतारे गए। सबसे अधिक कैंट थाना क्षेत्र से 36 रहे। साथ ही 374 की ध्वनि को कम कराया गया। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार, कोतवाली में तीन, आदमपुर से छह, रामनगर में तीन, दशाश्वमेध से 18, चौक से 12, लक्सा से दो, चेतगंज से 18, जैतपुरा में तीन जगहों से लाउडस्पीकर हटवाए गए। मंडुवाडीह से 22, कैंट से 36, शिवपुर से चार, सारनाथ से 13 और लालपुर-पांडेयपुर से 30 लाउडस्पीकर हटे। इन्हीं थाना क्षेत्रों में कुछ जगहों पर ध्वनि को मानक के अनुसार कराया गया।

शादी, समारोह, जुलूस में बिना परमिशन लाउडस्पीकर नहीं बजेगा

डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बुधवार को धर्म गुरुओं व प्रबुद्धजनों संग भेलूपुर स्थित एक होटल में बैठक की। धर्म स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर उतारने और कार्यक्रम स्थलों पर कम तीव्रता रखने की अपील की। निर्देशित किया कि अवैध रूप से लगे लाउड स्पीकरों, साउंड बाक्सों को हटा लें।

विज्ञापन

शादी, समारोह, जुलूस में बिना परमिशन कोई भी लाउड स्पीकर का प्रयोग नहीं करेगा। अनुमति के बाद भी कोर्ट द्वारा निर्धारित ध्वनि तीव्रता का पालन कर लाउड स्पीकर बजाएं। बिना अनुमति कार्यक्रम का आयोजन न करें। मार्ग छोड़कर ही ईद की नमाज अदा करें और सुख-शांति से त्योहार मनाएं। बैठक में एडीसीपी राजेश पांडेय, सभी एसीपी और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें