फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच पीएमश्री विद्यालयों के 1642 छात्रों विद्यार्थियों को अगले साल से मिलेगा यात्रा भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से पांच किलोमीटर दूर विद्यालय आने वाले छात्रों को मिलेगा लाभ, विद्यालय से मांगा गया सत्यापित निवास प्रमाण पत्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिले के पांच पीएम श्री माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को अगले शैक्षणिक सत्र से यात्रा भत्ता दिया जाएगा। यह पैसे सभी बच्चों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। शासन से निर्देश जारी किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे छात्रों को भत्ता दिया जाएगा, जिनका घर विद्यालय से पांच किलोमीटर से अधिक दूर है। ऐसे छात्रों को 6000 रुपये प्रति छात्र की दर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। बताया कि जिले के पांच राजकीय विद्यालयों के 1642 पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। 98.52 लाख रुपये छात्रों के खातों में भेजे जाएंगे। पांचों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्रों के निवास की दूरी का सत्यापित प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिले के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के 602 छात्रों को 36.12 लाख, प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर के 531 छात्रों के लिए 31.86 लाख, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया के 260 छात्रों के लिए 15.60 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के 142 छात्रों के लिए 8.50 लाख, राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज आराजीलाइन के 107 छात्रों को 6.42 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें