फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिडवार प्रीमियर लीग में नन्हे क्रिकेटरों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाने के करीब एक इंडोर हॉल में शनिवार को बिडवार प्रीमियर लीग क्रिकेट खेली गई। पहले दिन जूनियर कैटेगरी (कक्षा 4 से 6) के 15 लीग मैच खेले गए, जिनमें बच्चों ने उत्साह और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। चार मुकाबलों में बल्लेबाजों का दबदबा रहा जबकि दो मैच गेंदबाजों ने जीत दिलाई। बल्लेबाजी में विभोर और गेंदबाजी में राजवीर ने कमाल किया। पहले दिन लोटस के विभोर और सीसीसी रुद्रास के विवेक ने दो-दो मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं, सीसीसी रुद्रास के राजवीर, डीपीएस आरंभ के शुभ और काशी स्ट्राइकर्स के सिद्धराज को एक-एक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें