फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नुकसान की भरपाई के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी में सोमवार को लगी आग से व्यापारियों को हुए नुकसान का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह ने मंगलवार को पहड़िया मंडी का निरीक्षण किया और व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मंडी परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेड में आग से हुए नुकसान की जांच कर प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजें। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि नुकसान का मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने बताया कि मुआवजे के लिए व्यापारियों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने उन व्यापारियों को अस्थाई शेड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिनकी दुकानें आग में जल गईं। उप निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद प्रशासन डॉ. हिमांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि घटना से जिला प्रशासन और परिषद के मुख्यालय को पत्र द्वारा अवगत करा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर फल व सब्जी आढ़ती व्यापार से जुड़े नेता डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा व हीरा लाल मौर्या ने बताया कि व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अगर प्रशासन आवश्यक कदम नहीं उठाएगा तो फिर विरोध के लिए व्यापारी मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें