फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तेज धूप, रात में सिहरन, रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवा के साथ सिहरन। मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से मौसमी बीमारियों के बढ़ने का खतरा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है और आप सर्दी, खांसी, जुकाम की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में बूंदाबांदी के बाद से ही मौसम बिल्कुल बदल गया है। दिन प्रतिदिन धूप बढ़ती जा रही है और गर्मी जैसा माहौल आ गया है। तापमान की अगर बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इधर होली के दिन से ही पछुआ हवा चलने लगी है, जिससे शाम को एक बार फिर सिहरन लगने लगा है। गर्मी लगने की वजह से कुछ लोग घरों में पंखा और एसी चलाने लगे हैं लेकिन अभी ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। चिकित्सकों के मुताबिक अभी पंखा चलाना जल्दीबाजी होगी, इससे बचने की जरूरत है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के चेस्ट फिजीशियन डॉ. आरके शर्मा का कहना है कि दिन में तो धूप हो रही है लेकिन शाम को सिहरन हो रहा है। जब तक मौसम सामान्य न हो जाए तब तक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में मच्छर भी अधिक लगते हैं, इससे भी बचना होगा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर अभी भी कुछ जगहों पर बर्फबारी की वजह से ही इधर पछुआ हवां चल रही है। इसी वजह से ही मौसम का उतार-चढ़ाव बना है। बताया कि अब तापमान बढ़ता ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें