फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम करेगी सीवर हादसे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांडेयपुर में काली माता मंदिर के पास शुक्रवार सुबह सफाई के लिए सीवर लाइन में गए दो मजदूरों की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। तीनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जांच कर रिपोर्ट सात दिन में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

पांडेयपुर स्थित काली माता मंदिर चौराहे के पास मैनहोल की सफाई के लिए सुरक्षा उपकरणों के बगैर उतरे दो मजदूरों की मलबे में दब कर मौत हो गई थी। करीब पौने आठ घंटे की मशक्कत के बाद 11:15 बजे शिवपुर के चंदन (34) और बिहार के मोतिहारी के राजेश पासवान (26) का शव बाहर निकाला गया था। एलएनटी की ओर से कराए जा रहे काम की जांच को लेकर डीएम सुरेंद्र सिंह ने अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और जल निगम के अधिशासी अभियंता की संयुक्त जांच टीम गठित की है। जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों अधिकारियों को सात दिन में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें