फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की बैठक में मेयर पति और अभियंताओं में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना की मॉनीटिरिंग बैठक के दौरान मेयर पति और अधिशासी अभियंता के दौरान जमकर कहासुनी हुई। बात नोकझोंक तक पहुंच गई। मामला बढ़ता देखकर मेयर ने भी पति का बचाव किया। हालांकि घटना से नाराज अभियंता बैठक छोड़कर चले गए। कहा कि इस तरह का अपमान कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेयर पति राधेकृष्ण जायसवाल और भाजपा नेता को अभियंताआें ने सुधर जाने की नसीहत भी दी। कहा तनख्वाह नगर निगम से लेते हैं कर्मचारी मेयर की बात सुनने के लिए बाध्य है लेकिन आपकी नहीं।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम मेयर कक्ष में स्मार्ट सिटी योजना की मॉनिटरिंग बैठक चल रही थी। इसी दौरान मेयर के पति भी बैठक में शामिल थे। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोकेश जैन और सहायक अभियंता अमरेंद्र गौतम से योजना की प्रगति रिपोर्ट मांगी। जानकारी के बाद अचानक मेयर पति दोनाें अभियंताओं पर भड़क उठे। अभियंताओं का कहना था कि उन्होंने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। अभियंताओं ने जब ऐतराज जताया तो मेयर ने भी पति का पक्ष लिया। इसके बाद आक्रोशित अभियंता बैठक छोड़कर चले गए।
बता दें कि यह मेयर पति की पहली घटना नहीं है। इसके पहलेे भी उन्होंने जोनल अधिकारी अरविंद यादव के साथ दुर्व्यवहार किया था। चुनाव में जीत के बाद मेयर पति ने पुलिस को भी देख लेने की धमकी दी थी। उस समय भी वह सुर्खियों और विवादों में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें