फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन मतदाता बनने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में रविवार को लोकसभा की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। शहर से लेकर गांव तक सभी बूथों पर बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

लोग सुबह से ही मतदाता पुनरीक्षण केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। निर्वाचन विभाग के दो दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन रविवार को इन केंद्रों पर भीड़ लगी रही। लोगों ने छुट्टी का फायदा उठाते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और पहचान पत्र में संशोधन के लिए आवेदन किया। कई केंद्रों पर बीएलओ के पास फॉर्म खत्म हो गए। इस पर अतिरिक्त फार्म मंगवाए गए।
क्वींस कॉलेज केंद्र पर अपना नाम जुड़वाने पहुंचीं मलदहिया की शिवांगी गौतम ने बताया कि कॉलेज के कारण पहले दिन नहीं आ सकी, लेकिन आज छुट्टी के कारण मौका मिल गया। जगतगंज के सर्वेश कुमार ने बताया कि पड़ोसी से नया मतदाता पहचान पत्र बनने की जानकारी मिली। मैं दस्तावेज लेकर आया और फार्म जमा किया। कैंट निवासी विश्वजीत सेंगर भी पहचान पत्र बनवाने पहुंचे थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

उधर, सोनबरसा व पचवार सहित दर्जनों विद्यालयों पर भी लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया। सोनबरसा प्राथमिक विद्यालय पर तैनात बीएलओ श्री प्रकाश पांडेय व पचवार प्राथमिक विद्यालय पर तैनात बीएलओ बंशीधर मिश्रा ने बताया कि नाम दर्ज कराने के लिए लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें