फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से कैंट तक 110 किमी की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से प्रयागराज के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। वहीं, प्रयागराज से वाराणसी के बीच ट्रेन की रफ्तार लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच रेलवे स्टेशन से आउटर तक ट्रेन का स्वागत सेलेब्रिटी की तरह हुआ। लोग घंटों ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही लोगों के मोबाइल के कैमरे ऑन हो रहे थे।
विज्ञापन

11:15 बजे नई दिल्ली से चली ट्रेन ने अलीगढ़ तक का सफर एक घंटे में पूरा किया। ट्रेन 2:05 बजे इटावा पहुंची तो 3:20 बजे कानपुर पहुंच गई। यहां 50 मिनट की सभा के बाद 4:20 बजे ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई। लगभग 6:10 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर आई। यहां से 7:35 बजे वाराणसी के लिए चली थी।
नई दिल्ली से वाराणसी के बीच ट्रेन की रफ्तार और ट्रैक की स्थिति जानने के लिए ईसीजी की गई। ट्रेन में मशीन लगाई गई थी, जिसके माध्यम से रफ्तार और ट्रैक की कमी आदि की स्थिति पर नजर रखी गई।
विज्ञापन

यह देश की पहली ऐसी ट्रेन है जिसमें विमान की तरह ब्रेकफास्ट और लंच वितरित किया जा रहा है। वेंडर ट्रॉली के सहारे यात्रियों को सीट पर ही इसे देंगे। ट्रेन के चालक कक्ष के बगल में दिव्यांगों के लिए शौचालय बनाया गया है। ये न केवल सेंसर से खुलता-बंद होता है बल्कि पूरी व्हीलचेयर अंदर ले जाई जा सकती है। सभी बोगी में अंदर की तरफ सेंसर युक्त दरवाजे लगे हैं, जो यात्री के आने-जाने पर अपने आप खुलते-बंद होते हैं। वॉश रूम से लेकर फ्लश तक सेंसर युक्त हैं। सभी बोगी में कैमरे और बोगियों में हो रही एक्टिविटी पर लोको पायलट की नजर रहती है।
ट्रेन के चीफ इंजीनियर का दावा है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाकर केवल 30 से 32 सेकेंड में ट्रेन की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा से घटा कर शून्य पर लाई जा सकती है। राजधानी जैसी ट्रेनों में रफ्तार पर काबू पाने में 40-50 मिनट लग जाते हैं। ट्रेन को नई दिल्ली से लेकर चलने वाले लोको पायलट एनसीआर डिवीजन के मनोज तिवारी ने बताया कि ट्रेन जितनी तेजी से रफ्तार पकड़ती है, उतनी ही तेजी से ब्रेकिंग सिस्टम काम करता है। सहयोगी लोको पायलट एनसीआर के ही सुमन कुमार लाभ ने बताया कि उद्घाटन ट्रेन का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें