वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी दिखने लगी है। यहां साफ-सफाई के अलावा जल पुलिस के बूथ की मरम्मत कराई जा रही है। पहले यहां पुलिस बूथ टिन शेड में चलता था, अब उसे फाल सीलिंग लगाकर व्यवस्थित किया जा रहा है। एल्युमिनियम की सीटें लागई जा रही हैं।
21 से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की अनौपचारिक शुरुआत 20 जनवरी की शाम गंगा आरती से होनी है। इस दौरान अतिथियों के साथ ही मंत्री, नेता और अधिकारी भी घाट पर उपस्थित रहेंगे, इसीलिए यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। पुलिस चौकी को भी कंट्रोल रूम के रूप विकसित किया जा रहा है। चितरंजन पार्क के बाहर बने पुलिस बूथ को भी आकर्षक बनाया गया है। पेंटिंग और लाइटिंग का काम भी हो रहा है। मंदिर न्यास की ओर से भी एक कार्यालय बनाया गया है।