वाराणसी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग सहयोग एवं संपर्क योजना में 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का ऋृण उद्यमियों को 59 मिनट में मिलेगा। बनारस में पहले दिन 35 उद्यमियों ने ऋृण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदकों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग होगी ओर 100 दिन तक भारत सरकार के अधिकारी इस योजना की मॉनिटरिंग करेंगे। भारत सरकार के अधिकारी वाराणसी के लिए नियुक्त हो गए हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत वाराणसी का हस्तशिल्प इस योजना के लिए चयनित है। इससे पहले यूनियन बैंक के अधिशासी निदेशक राजकमल वर्मा ने योजना पर विस्तार से जानकारी दी।
गृहमंत्री मतलब घर का मंत्री
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना उद्बोधन शुरू किया तो बोले मैं गृहमंत्री हूँ, मतलब घर का मंत्री हूं। अगर नौजवानों ने शोर शराबा किया तो मैं वही करूंगा जो घर के बड़े को करना चाहिए। उद्बोधन के दौरान पानी के वितरण को रोकते हुए गृह मंत्री बोले, यहां बस पानी वाले पानीदार और खिलाड़ी लोग हैं।
सुपर स्पोर्टिंग पावर भी बन रहा भारत
नौजवानों का यह देश सुपर स्पोर्टिंग पावर भी बन रहा है। पहले पश्चिमी देशों को खेलों में हराना असंभव था। चीन और फ्रांस के बाद भारत ने अपनी ताकत दिखाई। यह बदलाव देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से आया है।