फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से बिगड़ी हालत, धरने पर बैठे राम, लक्ष्मण और आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धनेसरा तालाब पर होने वाली लाट भैरव की रामलीला के राम, लक्ष्मण और आयोजक उस समय धरने पर बैठ गए जब राम लीला की शुरूआत में तालाब में पड़ी गंदगी और बदबू से राम और लक्ष्मण को उल्टी होने लगी। यह मामला इतना बढ़ा कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। अंत में रविवार से तालाब की सफाई और अतिक्रमण हटाने का आश्वासन मिला तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पौराणिक धनेसरा तालाब पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे का मामला चल ही रहा था कि इसी बीच साफ सफाई न होने से भी शनिवार को एक और मामला मामला हो गया। रामलीला में सूपर्णखा के नासिका छेदन की लीला होने वाली थी। इसी बीच जब तालाब के पास राम और लक्ष्मण पहुंचे तो गंदगी और बदबू के चलते वहां पर लोगों को नाक बंद करना पड़ा। यही नहीं इन दोनों पात्रों को उल्टियां होने लगी। इस पर आयोजकों ने रामलीला को रोकर राम और लक्ष्मण के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद दर्शक और अन्य लोगों की भीड़ लग गई। रोष प्रकट करते हुए लाटभैरव रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार पाण्डेय व विश्व हिन्दू परिषद के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी ने कहा कि 1545 से चली आ रही इस परंपरा को समाप्त करने के निए नगर निगम और प्रशासन जुट गया है। कहने के बाद भी न तो अतिक्रमण हट रहा और न ही सफाई की जा रही है। ऐसे में हम लोग इस धार्मिक आयोजनों को नहीं कर पा रहे हैं। पदाधिकारियों के इस प्रदर्शन की सूचना पुलिस को मिली। इस पर वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दी गई। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह और एसडीएम विनय कुमार सिंह ने रविवार को ही तालाब में सफाई कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में संदीप सिंह स्वर्णकार, सत्येन्द्र सिंह, दयाशंकर त्रिपाठी, केवल कुशवाहा, राजन गुप्ता, तारकेश्वर नाथ जायसवाल, बृजेन्द्र यादव, रामेन्द्र पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें