फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बरती गई अतिरिक्त सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर इस बार उनके पूर्व के दौरों की अपेक्षा अधिक सतर्कता बरती गई। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी पर महिला के वेश में आतंकी हमले के खुफिया इनपुट और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से लगभग 5:20 बजे डीरेका के खेल मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। इस दौरान बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान खेल मैदान के साथ ही आसपास के इलाके में चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। खुफिया इकाइयों के इनपुट के आधार पर हेलीपैड तक जाने वाले वीआईपी की संख्या कम कर दी गई और मोबाइल वगैरह साथ लेकर जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। वहीं, प्रधानमंत्री के रात्रि प्रवास के स्थान यानी डीरेका स्थित आफीसर्स गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर आमजन की आवाजाही पर पाबंदी लगी हुई थी। इस दौरान डीरेेका परिसर पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा और पुलिस, पीएसी, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही सेना के जवान मुस्तैदी से तैनात थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी व एटीएस कमांडो, आईबी के अधिकारी और पुलिस, पीएसी व सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के आठ हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें