फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत किरहिया में रविवार की आधी रात बाद ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दशरथ मांझी (45) को कुचल दिया। हादसे में दशरथ की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पाकर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गया का मूल निवासी दशरथ दशाश्वमेध स्थित एक होटल में वेटर था। रविवार की रात एक बजे के लगभग दशरथ साइकिल से किरहिया स्थित अपने किराए के कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। पुलिस से सूचना पाकर दशरथ का बड़ा बेटा राकेश सोमवार को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। दशरथ की पत्नी पन्नो देवी चार बेटों और तीन बेटियों के साथ गांव में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें