फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसनी में बनेगा प्रदेश का पहला रूरल वीमेन टेक्नोलॉजी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ को मूर्त रूप देने और ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश का पहले रूरल वीमेन टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना बसनी में होना है। इसका संचालन साई इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद ने बसनी में बन रहे टेक्नोलॉजी पार्क का निरीक्षण कर इसे जल्द संचालित करने का सुझाव दिया। पार्क बनने पर करीब 6500 महिलाएं लाभान्वित होंगी। साई इंस्टीट्यूट के निदेशक अजय सिंह ने बताया कि यहां डिजाइनिंग, बेसिक कंप्यूटर, हेल्थ केयर एकाउंटिंग के साथ फल संरक्षण की ट्रेनिंग देकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। यही नहीं, उत्पादित सामानों को हुनर-ए-बनारस के पोर्टल से मार्केट भी दिया जाएगा।
इस मौके पर सांसद के साथ उनके प्रतिनिधि डॉ. विजय पटेल, मीडिया प्रभारी अभिषेक राजूपत, संतोष सिंह, सुनील मिश्रा, सुशील मिश्रा, विजय शंकर पटेल, जय कुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अजय सिंह ‘ऊदल’, हर्ष कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें