फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का पैसा न देने पर की थी बचनू की हत्या0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सोेयेपुर जहरीली शराब कांड के मुख्य अभियुक्त महेश जायसवाल के पिता बचनू जायसवाल (70) की हत्या शराब पीने के लिए पैसे न देने पर की गई थी। यह खुलासा कर पुलिस ने शुक्रवार को संदहां निवासी राम पूजन जायसवाल, अशोक राजभर और आजाद सिंह को जेल भेेज दिया। मामले में नामजद जत्तन राजभर की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की पाइप व डंडा और बचनू का मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

संदहां निवासी बचनू का सिर कूच कर एक जुलाई की देर रात हत्या कर दी गई थी। महेश ने राम पूजन सहित दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा चौबेपुर थाने में दर्ज कराया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से तीनों आरोपियों को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि बचनू का मकान फोर लेन सड़क की जद में आ गया था तो उसके ध्वस्तीकरण का काम अशोक राजभर ने किया था।
एक जुलाई की रात अशोक और उसका दोस्त आजाद को शराब पीने की इच्छा हुई तो दोनों बचनू के घर की बाउंड्री वॉल फांद कर घुसे और उससे पैसा मांगने लगे। बचनू ने पैसा नहीं दिया तो कहासुनी हुई और इसी दौरान दोनों ने उसके सिर पर रॉड और बांस केे डंडे से हमला कर दिए। बचनू के जमीन पर गिरते ही दोनों उसके कमरे में घुसे और 1500 रुपये व मोबाइल लेकर भाग निकले। दोनों ने बताया कि जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में राम पूजन उन्हें बचनू के खिलाफ हमेशा उकसाता रहता था। ठीक बगल का पड़ोसी होने के कारण राम पूजन को घटना की जानकारी थी और दोनों ने उसे बताया भी था कि बचनू की हत्या कर दी गई है। इसी वजह से राम पूजन ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी और वारदात के बाद भूमिगत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें