तीन महीने के भीतर नेपालगंज से दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए बुद्धा एयर को एनओसी मिल गई है। छह महीने में तीन विमानों का संचालन प्रतिदिन करने का लक्ष्य है। यह जानकारी बुद्धा एयर के प्रबंध निदेशक बीरेंद्र बहादुर बसनेट ने शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों को दी।
बताया, इस पैकेज को लखनऊ और कानपुर के यात्रियों को केंद्र में रख कर फोकस किया गया है। कहा कि लखनऊ और कानपुर से नेपालगंज का रास्ता तीन घंटे की दूरी पर है। यहां यात्री पर्यटन के साथ-साथ विमान सेवा का भी आनंद उठा सकेंगे। बताया, काशी-काठमांडू उड़ान को अभी सप्ताह में दो दिन संचालित किया जाएगा। जरूरत के आधार पर इसे प्रतिदिन और 72 सीटर विमान चलाया जाएगा।
इस दौरान कंपनी के पराशर पांडेय, खगेंद्र बहादुर बसनेट, गनेश राज लोहानी, उद्धव सुबेदी, सुबोश जोशी आदि मौजूद रहे।