फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के तीन घाट होंगे प्लास्टिक फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के गंगा का किनारा जल्द ही प्लास्टिक फ्री किया जाएगा। इसकी शुरूआत तीन घाटों से हो रही है। उस क्षेत्र में प्लास्टिक बेचने, खरीदने व प्रयोग पर रोक के अलावा लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जायका की ओर से तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसकी शुरूआत दशाश्वमेध घाट से की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नासूर बने रहे प्लास्टिक को धीरे-धीरे जागरूकता के माध्यम से समाप्त करने की तैयारी चल रही है। आदेश के बाद भी लोगों में जागरूकता न आने के बाद अब जायका गांधीगिरी के तरीके से उसे प्लास्टिक फ्री करने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर जायका ने पहले चरण में तीन घाट राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेध घाट और शीतला घाटों का चयन किया है। इसके लिए जायका की सहायता समूहों ने कागज के थैले और कपड़े के झोले तैयार कर लिए हैं। इसमें इन घाटों के लोगों को वहां गांधीगिरी के रूप में बांटा जाएगा। बाहर से आने वाले लोगों को भी प्लास्टिक का न प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी। जायका की समाज शास्त्री सरिता तिवारी ने बताया कि तीन घाटों पर इसका प्रयोग किया जाएगा। यहां पर शुरू करने में कौन कौन सी परेशानियां आती हैं, उनको दूर करते हुए धीरे-धीरे और घाटों को प्लास्टिक फ्री किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें