दोहरीघाट । दोहरीघाट ब्लॉक के प्रांगण में लोक कल्याण मेला एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, बाल विकास, नलकूप विभाग, चिकित्सा विभाग, पशु विभाग से संबंधित योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये गये थे।
जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता ने खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ उद्घाटन सत्र में सरकारी विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम मेें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने स्वागत गीत, नाटक प्रस्तुत कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सबसे ज्यादा भीड़ गन्ना विभाग की ओर से किसान डॉ. हरिश्चन्द पटेल द्वारा उत्पादित गन्ना को देखने के लिये लगी रही। मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता की सरकार है, इन सरकारों ने कम समय में बहुत सी जनकल्याणकारी योजनायें जनता के लिये संचालित किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ बिना किसी भेद भाव के विकास कर रही हैं। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गयी हैं। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री संतोष राय, शिव प्रकाश उपाध्याय, किसान नेता विनय राय ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख साधु, विकास मल्ल, मोती राजभर, रामअधीन पांडेय, रजनीकांत मौर्य, पप्पु गुप्ता, आशीष शर्मा, विकास वर्मा, श्रीकान्त श्रीवास्तव, अभय राय, सुनील प्रधान, प्रशोत गुप्ता, शैलेश राय, गरूण गुप्ता, टुनटुन राय, अमीचन्द यादव आदि रहे।