फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग, वैराग्य एवं गरिमा के प्रतीक हैं आदि शंकराचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शंकराचार्य का पद अत्यधिक पवित्र, ज्ञान, दूरदर्शिता, त्याग, वैराग्य एवं गरिमा का प्रतीक है। आदि जगद्गुरु शंकराचार्य के बताए मार्ग पर चलकर ही सनातन धर्म को सुदृढ़ किया जा सकता है। संतो द्वारा पल्लवित-पुष्पित होकर ही हमारा अध्यात्म ज्ञान पूरे विश्व का मार्गदर्शक है। आदि जगद्गुरु शंकराचार्य का अद्भुत अद्वैतवाद एवं भारतवर्ष का वास्तविक ज्ञान विज्ञान रूपी रहस्य भारतीय संस्कृति में धर्म का पर्याय है। उनके द्वारा स्थापित पीठों की सर्वमान्यता पर भारतीय जनमानस की अटूट श्रद्धा है।
विज्ञापन

उक्त विचार भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने शुक्रवार को जगद्गुरु शंकराचार्य के प्राकाट्योत्सव पर धर्मसंघ शिक्षामंडल सभागार में आयोजित समारोह के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी, कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, दयानिधि मिश्रा, आरके चौधरी, प्रेम मिश्र, निपेंद्र सिंह, जगजीतन पांडेय, अशोक राय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र, संचालन विनोद राव पाठक ने किया।
वहीं दूसरी तरफ श्री श्री जगद्गगुरु शंकराचार्य महासंस्थानम श्री शारदापीठम शृंगेरी मठ में प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के सचिव चल्ला सुब्बा राव शास्त्री ने आदि शंकराचार्य के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस दौरान एलएन झा, अंजनी मिश्र, विनोद झा, शीतला प्रसाद पांडेय, डॉ. वी. मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भरत कुलम ट्रस्ट की ओर पुष्करकुंड स्थित ब्रह्मवेद विद्यालय में डॉ. कामेश्वर उपाध्याय को संस्कृत रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवशंकर पाठक ने मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल को सम्मानित किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक रामशरण दास ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी सुभाष चंद्र यादव, मोहन दूबे, प्रेमनारायण, आकांक्षा, शुभम, अमित, अलीशा आदि मौजूद रहे। दुर्गाकुंड में सनातनी समाज की ओर से प्राकट्योत्सव विधिपूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता अपूर्व नारायण तिवारी, संचालन सच्चिदानंद महाराज और धन्यवाद ज्ञापन ब्रह्मचारी महाराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें