फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 40 प्रतिशत अधिक आयकर मिला0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधान आयकर आयुक्त सुनील माथुर वित्तीय वर्ष 2017-18 को अपने विभाग के लिए उपलब्धियों भरा मानते हैं। उनका कहना है कि इस बार 523.9 करोड़ रुपये का कर जमा हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग को कर के रूप में 375.8 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रेस वार्ता में माथुर ने बताया, इस साल वाराणसी प्रभार में 89 हजार नए करदाताओं ने रिटर्न दाखिल किया। बताया कि अधिक से अधिक लोग रिटर्न दाखिल करें, इसके लिए बीएचयू, रेलवे, डीरेका और अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ ही छोटे-छोटे कस्बों में भी सेमीनार कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सवाल-जवाब के जरिए कर देने के फायदे-नुकसान की जानकारी दी गई। बताया कि प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार देश भर में पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 6.84 करोड़ टैक्स रिटर्न फाइल हुए जबकि 2016-17 में यह 5.43 करोड़ था। नए करदाताओं की संख्या भी पिछले साल 1.06 करोड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें