फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन गेट पर मारपीट, तने असलहे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शहर में मौजूदगी के बीच पुलिस लाइन गेट के समीप सोमवार दोपहर बाद उस समय भगदड़ मच गई जब दो पक्ष सरेराह गुत्थमगुत्था हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पिस्टल और दूसरे असलहे निकाल लिए गए। असलहे तने तो पुलिस लाइन गेट से बोर्ड आफिस तक अफरातफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने मौके से तीन लोगोें को हिरासत में ले लिया। घटना के पीछे सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने से जुड़ा विवाद बताया गया।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से देर शाम तक कैंट थाने पर पूछताछ जारी थी। चोलापुर क्षेत्र के हथियर की जिला पंचायत सदस्य रमताजी यादव के बेटे और सपा नेता धनंजय यादव ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार नगीना यादव को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के लिए पिंडरा निवासी एक युवक को दो वर्ष पूर्व तीन लाख 75 हजार रुपये दिए थे। नौकरी नहीं मिली तो पैसा वापस मांगा गया। एक वर्ष पहले पिंडरा निवासी शख्स ने किसी तरह एक लाख रुपये लौटाए और बाकी पैसा बाद में देने को कहा। बाद में पैसे मांगे तो पहले टालमटोल और फिर धमकी देने लगा। सोमवार को पिंडरा निवासी शख्स से पुलिस लाइन गेट के पास आमना-सामना हुआ तो पैसे के संबंध में उससे बातचीत की। इतने पर पिंडरा निवासी शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। धनंजय ने बताया कि इस दौरान उसकी सोने की चेन और लाइसेंसी पिस्टल भी छीन ली गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मौके से दो एसयूवी वाहन, धनंजय और दो युवकों को कैंट थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें