फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक भी आंदोलन में कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले शिक्षकों ने चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। शिक्षकों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि शिक्षकों ने हड़ताल के दौरान भी मूल्यांकन कार्य करते रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आंदोलनकारी शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति का कोटा पूरा करने के बाद ही समायोजन, संबद्धीकरण किया जाए। कहा कि 30-35 वर्ष सेवा करने के बाद भी शिक्षकों पदोन्नति नहीं दी जा रही है। बिना पदोन्नति के शिक्षक सेवानिवृत होने को विवश हैं। जबकि पदोन्नति उनका अधिकार है। विभागीय लापरवाही से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि समायोजन के मुद्दे को लेकर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। कहा कि तीन दिन के आंदोलन के दौरान मांग नहीं पूरी हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामकुमार, अशोक सिंह, दिनेश यादव आदि शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें